ज्योतिष और वैदिक पंचांग के अनुसार फरवरी का महीना काफी खास, देखे इस महीने कितने दिन बजेगी शहनाई

ज्योतिष | आज से साल के दूसरे महीने यानि फरवरी की शुरुआत हो चुकी है. बता दें कि आध्यात्मिक के साथ-साथ यह महीना ज्योतिष की दृष्टि से भी काफी खास माना जा रहा है. इस दौरान इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार भी मनाए जाएंगे. साथ ही, वैदिक पंचांग में फरवरी महीने में पडने वाले कुछ शुभ मुहूर्त भी चिन्हित किए गए हैं. शादी, विवाह जैसे मांगलिक कार्य के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश होती है, बिना शुभ मुहूर्त के ऐसे कार्य संपन्न नहीं किए जाते.

Shadi marriage vivah

आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि फरवरी महीने में विवाह व गृह प्रवेश के कौन-कौन से शुभ मुहूर्त है.

देखिए शादी और गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त

फरवरी महीने में शादी विवाह के लिए सबसे अधिक 11 शुभ मुहूर्त होने वाले हैं. बता दें कि 04, 06, 07, 08, 12, 13, 17, 24, 25, 26 और 29 फरवरी को विवाह के शुभ योग है. जब भी आप विवाह की तिथि निर्धारित करें, तो उससे पहले एक बार अवश्य ही ज्योतिष से कुंडली मिलवाले, कुंडली मिलान से ही विवाह की तिथि निर्धारित की जाती है.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

अगर गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त के बाद की जाए, तो फरवरी महीने में इसके लिए 7 शुभ मुहूर्त है. 12, 14, 19, 22, 26, 27, 28 और 29 फरवरी का दिन गृह प्रवेश के लिए शुभ रहेगा. आप इनमें से किसी भी दिन गृह प्रवेश कर सकते हैं.

फरवरी महीने में बन रहे ये शुभ योग

  • सर्वार्थ सिद्धि योग- 03, 06, 08, 12, 13, 16, 18, 20, 22, 25 और 31 फरवरी
  • अमृत सिद्धि योग- 17, 19 और 22 फरवरी
  • गुरु पुष्य योग- 22 फरवरी
  • रवि योग- 01, 12, 13, 14, 15, 17, 18, 19, 20, 22 और 23 फरवरी

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.