12 सालों के बाद वृषभ राशि में हो रही मंगल और गुरु की युति, इन 3 राशियों की लगी लॉटरी

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. बता दें कि 12 सालों के बाद गुरु ग्रह ने वृषभ राशि में गोचर कर लिया है. वहीं, ग्रहों के सेनापति के नाम से जाने जाने वाले मंगल भी इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. वृषभ राशि में दोनों ही ग्रहों की युति बन रही है, यह युति तकरीबन 12 सालों के बाद बन रही है. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को भरपूर धन- दौलत मिलने वाली है.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि: गुरु और मंगल की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी रहेगी, यह युति आपकी राशि के धन और वाणी भाव में बनने जा रही है. इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ प्राप्त होगा, अपनी वाणी के बल पर कई बड़ी डील भी हासिल कर सकते हैं. उधार दिया हुआ पैसा भी वापस आ सकता है, जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है

कन्या राशि: गुरु और मंगल के संयोग से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. यह संयोग आपकी राशि के 9वें भाव में बनने जा रहा है, इस समय आपके जितने भी रुके हुए काम थे वह बनने वाले हैं. करियर के लिहाज से भी समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, काम- कारोबार के संबंध में आप यात्राओं पर जा सकते हैं. धार्मिक या मांगलिक कार्य में भी आपको शामिल होने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

सिंह राशि: 12 साल के बाद गुरु और मंगल की युति हो रही है, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आपकी निर्णय लेने की क्षमता पहले से काफी अच्छी होंगी, करियर में भी आपको लाभ मिलने वाला है, बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है. व्यापारी वर्ग भी इस दौरान अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.