ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 17 सितंबर को ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं, इसी दौरान शनि मीन राशि में विराजमान होकर सूर्य के साथ समसप्तक योग का निर्माण कर रहे हैं. सूर्य और शनि दोनों में ही शत्रुता का अभाव है. इस दौरान दोनों एक- दूसरे से सातवें भाव पर स्थित होंगे.
सूर्य और शनि की इस स्थिति की वजह से 3 राशि के जातकों का भाग्य चमकता हुआ दिखाई दे रहा है. इन्हें संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
सूर्य और शनि के संयोग का लाभ
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य और शनि का समसप्तक योग काफी अच्छा साबित होगा, आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं. साथ ही आप अपने कम्युनिकेशन में काफी सुधार करेंगे. आपका फंसा हुआ पैसा भी अब आपको मिल जाएगा, जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. काम में जितनी भी परेशानियां आ रही थी, अब वह सभी एक- एक करके दूर हो जाएगी. जल्द ही, आपको कोई नया ऑर्डर मिल सकता है.
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को सूर्य और शनि की स्थिति से जबरदस्त लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है. आय के नए साधन बनेंगे व्यापारियो को भी आपको लाभ मिलने वाला है, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आप धन की बचत करने में कामयाब रहेंगे, इस समय आपको निवेश करने से लाभ मिलेगा. काम- कारोबार के संबंध में आप यात्राओं पर भी जा सकते हैं.
मकर राशि: जल्द ही, इस राशि के जातकों का भाग्य उदय होने वाला है. नौकरी पैसा लोगों को कार्यस्थल पर कोई बड़ा पद मिलेगा, कारोबारियो के साथ भी अच्छा लेनदेन करेंगे. समय आपके लिए काफी अनुकूल है, सारी बाधाए अब समाप्त हो जाएगी. संपत्ति भी खरीद सकते हैं, आपका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा. पिता के साथ आपके रिश्ते काफी मजबूत होने वाले है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
