30 सालों के बाद शनि ने किया बाल्यावस्था में प्रवेश, शुरू हुआ इन राशियों का गोल्डन पीरियड

ज्योतिष | ग्रहों की शक्ति 0 से 30 डिग्री मानी जाती है. 0 से 6 डिग्री तक की स्थिति को बाल्यावस्था कहा जाता है, जिसमें शनि ग्रह कमजोर रहता है और पूरा फल नहीं दे पता. 5 दिसंबर को शनि जीरो डिग्री पर थे और आने वाली 20 फरवरी तक वह इसी स्थिति में रहने वाले हैं. इसके बाद, उनका अंश बोल बढ़कर 6 डिग्री तक पहुंच जाएगा. ऐसे में शनि की इस स्थिति में बदलाव का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. इस दौरान 2 राशि के जातकों को इस स्थिति से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Shani Dev 1

फरवरी तक मेहरबान रहेंगे शनि

वृषभ राशि: इस राशि के जातक को पर शनि की तीसरी दृष्टि लग्न भाव पर, सप्तम दृष्टि पांचवे भाव पर और दशम दृष्टि आठवें भाव पर पड़ रही है, ऐसे में इस राशि के जातको के लिए शनि काफी योगकारी रहने वाले हैं. अब आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जीवन में चली आ रही समस्याएं भी समाप्त हो जाएगी. नौकरी पैसा लोगों के लिए समय काफी अच्छा है. प्रमोशन- इंक्रीमेंट- एरियर आपको टाइम पर मिल सकता है.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को भी शनि की विशेष स्थिति से लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. पिछले काफी समय से आपके जीवन में जो भी परेशानी आ रही थी, अब वह समाप्त हो जाएगी. सभी आपके काम की तारीफ करने वाले हैं. जल्द ही, आपको कोई प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है. कई क्षेत्रों में आपको विशेष लाभ मिलने वाला है.

इस प्रकार करें शनि देव को प्रसन्न

अगर आपको भी शनि के दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ रहा है, तो आप शनिदेव को कुछ विशेष उपाय से प्रसन्न कर सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है. आपको शनिवार के दिन काले वस्त्र, काली उड़द, सरसों का दान करना चाहिए. हो सके तो इस दिन हनुमान जी के मंदिर में दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से भी शनि के दुष्प्रभाव काफी हद तक कम हो जाते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.