दिवाली के बाद इन राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य, होंगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा

ज्योतिष | इस साल 24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा. अबकी बार दिवाली के त्योहार पर ग्रहों का ऐसा संयोग बन रहा है, जिससे कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे. दिवाली के बाद 26 अक्टूबर को बुध, तुला राशि में गोचर कर जाएंगे. वहीं, तुला राशि में पहले से ही शुक्र, सूर्य और केतु विराजमान रहेंगे. इसी वजह से तुला राशि में ऐसे अद्भुत संयोग का निर्माण होगा. बुध के गोचर से इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी.

Jyotish Rashi Grah

दिवाली के बाद इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

मिथुन राशि :- दिवाली के ठीक 2 दिन बाद तुला राशि में बुध गोचर करने वाले है. जिससे मिथुन राशि के जातकों की किस्मत रातों-रात चमक जाएगी. पिछले काफी समय से चल रही सभी समस्याएं अब समाप्त हो जाएंगी और करियर में भी लाभ होगा.

कर्क राशि :- दिवाली के बाद इस राशि के जातकों की भी किस्मत चमकने वाली हैं. सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

सिंह राशि :- इस राशि के जातकों को धन लाभ होगा. नौकरी में भी कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं.

धनु राशि :- इस राशि के जातकों की तमाम आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएगी. लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी, व्यापार में भी मुनाफा बढ़ेगा.

मकर राशि :- करियर में लाभ मिलेगा, प्रमोशन के योग बन रहे हैं. नई जॉब का ऑफर भी मिल सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.