17 सितम्बर के बाद इन राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य देव, रातों-रात बदल जाएगी किस्मत

ज्योतिष | ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का काफी महत्व होता है. ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य राशि परिवर्तन कर रहे हैं. बता दें कि 17 सितंबर को सूर्य सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं. सूर्य का यह राशि परिवर्तन सुबह 7:35 पर होगा. वह 16 अक्टूबर तक कन्या राशि में ही विराजमान रहेंगे. सूर्य का यह राशि परिवर्तन जहां कुछ राशि के जातकों को खुश करने वाला है, तो कुछ राशि के जातकों की मुश्किलें भी बढ़ाने वाला है. आजकी इस खबर में हम आपको उन राशियों के बारे में जानकारी देंगे, जिनकी किस्मत सूर्य के राशि परिवर्तन से चमकने वाली है.

Jyotishi

इन राशि के जातकों की बदलने वाली है किस्मत 

मेष राशि :- इस राशि के जातकों के सभी कार्य पूरे होंगे. लंबे समय से जिन कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है, वह भी अब दूर होगी. वहीं स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी आपकी सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा.

वृषभ राशि :- इस राशि के जातकों के लिए मौजूदा समय थोड़ा कष्ट दाई रहने वाला है. इस समय आपको बड़े फैसले लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

मिथुन राशि :- इस गोचर के बाद मिथुन राशि के लोगों की मानसिक समस्याएं बढ़ सकती है. अत्यधिक तनाव की स्थिति होगी. दोस्तों व रिश्तेदारों से भी संबंध खराब हो सकते हैं.

यह भी पढ़े -  19 या 20 कब है अक्षय तृतीया? अपने कंफ्यूजन को फटाफट करें दूर; देखें सही डेट और पूजा का तरीका

कर्क राशि :- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर काफी अनुकूल रहने वाला है. इनकी स्वास्थ्य संबंधित सभी परेशानियां हल होने वाली है. यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान है, तो अब आपको छुटकारा मिलने वाला है.

सिंह राशि :- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर ज्यादा अनुकूल नहीं है. कोई भी फैसला लेने से पहले थोड़ा विचार-विमर्श अवश्य कर ले. वाणी दोष की वजह से आपके करियर में भी नुकसान हो सकता है.

कन्या राशि :- कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है. आय के साधनों से आपको पर्याप्त धन मिलता रहेगा. अभी आपको खर्चों से छुटकारा नहीं मिलने वाला.

तुला राशि :- सूर्य गोचर के बाद इस राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं. खासकर उन लोगों के लिए, जो काफी लंबे समय से विदेश जाने का मन बना रहे थे. सूर्यदेव जल्द ही उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.