ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव अन्य सभी राशि के जातकों पर भी देखने को मिलता है. वहीं, रोजाना राशिफल घटनाओं को लेकर भी भविष्य कथन किया जाता है. आने वाले दिनों में कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. 3 दिनों बाद पाच राशि के जातकों का भाग्य उदय होगा.
आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे. भगवान सूर्य देव की कृपा से इन राशि के जातकों पर पैसों की बरसात होगी. इतना ही नहीं, कुंडली में यात्रा, नौकरी, शादी के भी योग बन रहे हैं.
जल्द शुरू होंगे इन राशि के जातकों के अच्छे दिन
मेष राशि: इस राशि के जातकों का कार्य के प्रति उत्साह रहेगा, धर्म- कर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा. माता का सहयोग मिलेगा, माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. किसी मित्र का आगमन हो सकता है.
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को व्यापार में लाभ और नौकरी मे तरक्की के योग बन रहे हैं. आज आपकी पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है. कॉलेज के छात्रों पर आज के दिन काम का दबाव ज्यादा रहेगा, वे इसमें ज्यादा मन नहीं लगा पाएंगे. मां के साथ अनबन से बचे.
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को राजयोग की वजह से उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, परिवार में आप को लेकर सकारात्मक माहौल बना रहेगा. आप काफी खुश भी दिखाई देंगे. आज आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए काफी लाभकारी होंगे.
सिंह राशि: संतान को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिन बच्चों ने एग्जाम दिए हैं उन्हें उसमें सफलता मिलेगी. बाहर के काम ज्यादा रहेंगे. मानसिक रूप से आप थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे, किसी की बातों को दिल से न लगाए. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, मौसम का असर परेशान कर सकता है.
कन्या राशि: इस राशि के जातक नया घर या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है, कुछ नया करने की सोच रखने वाले लोगों को भी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
