30 अप्रैल को मनाया जाएगा अक्षय तृतीया का पावन पर्व, इन राशियों पर मेहरबान होंगी महालक्ष्मी

ज्योतिष | हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का विशेष महत्व बताया गया है, इसे एक अबूझ मुहूर्त के रूप में भी जाना जाता है. अगर आप भी कोई शुभ और मांगलिक कार्य करना चाहते हैं, तो आप इस दिन बिना शुभ मुहूर्त देखे कर सकते हैं. अबकी बार अक्षय तृतीया का दिन काफी खास होने वाला है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Akshaya Tritiya

अबकी बार अक्षय तृतीया का पावन पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा. अक्षय तृतीया के दिन वृषभ राशि में गुरु और चंद्रमा की युति होने जा रही है. इस वजह से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा इसके साथ ही इस दिन अक्षय योग भी बन रहा है. मीन राशि में चतुर्ग्रही मालव्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन राशियों के लिए खास

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया का दिन काफी खास रहने वाला है. कुबेर जी के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बनी रहेगी, आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. जल्द ही, मान सम्मान में वृद्धि होगी. इनकम के भी नए साधन खुल सकते हैं. नौकरी पेशा जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है, अध्यात्म की और आपका झुकाव बढ़ाने वाला है.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, 11 मई से लगेगी इन राशियों की लॉटरी

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. जल्द ही, आपको कारोबार में लाभ मिलेगा. फंसा हुआ पैसा मिल सकता है. प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिहाज से समय काफी अच्छा रहेगा. भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है, नौकरी पेशा जातकों को भी लाभ मिलेगा. तरक्की मिलने के पूरे- पूरे चांसेस बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया का दिन काफी खास होने वाला है. लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा बनी रहेगी. सभी शत्रु आपसे पराजित होंगे. बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है, परिवार में भी सुख शांति का माहौल बना रहेगा. मां लक्ष्मी की कृपा आप पर रहने वाली है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.