दीपावली से पहले जरूर करें इन 7 चीजों की खरीदारी, भर जाएंगे धन के भंडार

ज्योतिष | जल्द ही खुशियों का त्योहार दीपावली भी आने वाला है. दीपावली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है. अबकी बार दीपावली का त्योहार 12 नवंबर रविवार के दिन मनाया जाएगा. दीपावली (Deepawali 2023) के दिन मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा अर्चना की जाती है. इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा अर्चना करने से हमें जीवन में कभी भी धन दौलत और संपदा की कमी नहीं होती.

Happy Diwali 2021 images 2

ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको दिवाली के मौके पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सात चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिन्हें घर में लाना काफी शुभ माना जाता है. अगर हम दीपावली के दिन या इनसे पहले इन चीजों की खरीदारी करते हैं तो हमारे जीवन में सुख समृद्धि आती है.

दीपावली से पहले जरूर कर लें इन चीजों की खरीदारी

  • दीपावली पर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदना काफी अच्छा माना जाता है, इसी दिन इस मूर्ति की पूजा भी की जाती है. ऐसे में यदि आप भी भगवान गणेश और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो दिवाली से पहले लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीद कर घर में जरूर ले आए.
  • मां लक्ष्मी को गोमती चक्र भी बेहद ही प्रिया माना जाता है, शास्त्रों में भी इस बारे में जानकारी दी गई है. घर परिवार में संपन्नता लाने के लिए आपको दीपावली पर गोमती चक्र खरीदना चाहिए, इसे काफी अच्छा माना जाता है. दीपावली से पहले 11 गोमती चक्र घर में खरीद कर ले. ऐसा करने से मां लक्ष्मी काफी आसानी से प्रसन्न हो जाती है.
  • लघु नारियल मां लक्ष्मी को अर्पित करने से वह  जल्दी प्रसन्न हो जाती है. यह नारियल आकार में काफी छोटा होता है, माना जाता है कि दीपावली के दिन लाल रंग के कपड़े में 11 लघु नारियल को लपेटकर तिजोरी में रख दे. ऐसा करने से आपके पास कभी भी धन की कमी नहीं होगी.
  • कोडी को भी धन को आकर्षित करने वाला माना जाता है. ऐसे में यदि आप भी दीपावली से पहले कोडियों को खरीद कर घर लाते हैं तो इससे आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. इन कोड़ियों को अपने घर में धन रखने वाले स्थान पर रखना है.
  • आपने देखा होगा कि दीपावली के शुभ अवसर पर महिलाएं सिंगर का सामान खरीदती है. दीपावली के पहले सोलह सिंगार की सामग्री खरीद कर घर लाना काफी अच्छा माना जाता है. इसके अलावा, लाल रंग की साड़ी भी जरूर खरीदे, ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है.
  • दीपावली के मौके पर नए कपड़ों की खरीदारी करना भी काफी अच्छा माना जाता है, ऐसे में आपको दीपावली पर जरूर नए कपड़े खरीदने चाहिए.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!