नाराज होने से पहले कुबेर भगवान देते हैं ये जरूरी संकेत, भूलकर भी ना करें नजर अंदाज

ज्योतिष | हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में कभी भी धन की कमी ना हो और कुबेर भगवान उनसे प्रसन्न रहे, जिससे उनके जीवन में सुख- समृद्धि का वास हो. आज हम आपको घर में दिखने वाले कुछ ऐसे संकेत के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिस पर हम ध्यान नहीं देते, परंतु यह संकेत दर्शाते हैं कि जल्द ही हमें धन की हानि होने वाली है. अगर आपके घर में भी यह संकेत नजर आ रहे है, तो समझ जाइए कि भगवान कुबेर आपसे नाराज हो गए हैं.

Kuber Dev 1

कुबेर नाराजगी से पहले देते हैं ये बड़े संकेत

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में मकड़ी का जाल बना है, तो इसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता. इसका मतलब होता है कि जल्द ही आपके जीवन में धन की परेशानियां आने वाली है.
  • अचानक आपके घर में पैसों की तंगी आ जाए और कमाई से ज्यादा खर्च हो, तो समझ जाइए की कुबेर भगवान आपसे नाराज है. इसी वजह से आपकी आर्थिक परेशानियां बढ़ रही है.
  • कुबेर जी की नाराजगी की वजह से घर की इनकम पर भी बुरा प्रभाव देखने को मिलता है, सिर पर कर्ज का बोझ बढ़ने लगता है.
  • अगर बार-बार शीशा टूट रहा है, तो उसे भी अच्छा संकेत नहीं माना जाता है. इसका मतलब होता है कि जल्द ही कोई बड़ा नुकसान होने वाला है.
  • अगर आप भी इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको अपने घर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की प्रतिमा को स्थापित कर देना चाहिए और रोजाना इसका पूजन करना चाहिए.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.