शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा पाने के लिए आज शनिवार को करें ये 5 उपाय, मिलेगी अपार सफलता

ज्योतिष | हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी- देवता को समर्पित माना जाता है. आज शनिवार है, शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित माना जाता है. जिस भी राशि के जातक पर शनिदेव की कृपा होती है, वह कुछ ही समय में रंक से राजा बन जाता है. अधिकतर लोगों को लगता है कि शनिदेव की कृपा से व्यक्तियों को केवल परेशानियों का ही सामना करना पड़ता है परंतु ऐसा नहीं है.

SHANI DEV

शनिदेव किसी भी राशि के जातक पर मेहरबान होते हैं तो कुछ ही समय में उसकी किस्मत बदल जाती है. शनिदेव को कर्म फल दाता भी कहा जाता है.

क्या आप पर भी चल रही है शनिदेव की साढ़ेसाती या ढैया

शनिवार के दिन जो व्यक्ति शनिदेव की विधि- विधान तरीके से पूजा अर्चना करते हैं. उनसे शनिदेव काफी प्रसन्न रहते हैं और उन्हें कभी भी जीवन में दंड नहीं देते. इसके विपरीत, यदि शनिदेव किसी व्यक्ति से नाराज हो जाते हैं या जन्म राशि के आधार पर साढ़ेसाती या शनि की ढैया का प्रभाव हो, तो व्यक्ति को अपने जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वह समय व्यक्ति के जीवन का सबसे मुश्किल समय बन जाता है.

यदि आप भी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभावों से बचना चाहते हैं तो आपको शनिवार के दिन कुछ खास तरह के उपाय करने चाहिए. ऐसा करने से शनिदेव आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं और आपकी परेशानियां भी दूर कर देते हैं.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

शनिवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय

  • शनिवार के दिन काले तिल का दान करना काफी अच्छा माना जाता है. इस दिन गरीब या जरूरतमंद लोगों को काले तिल का दान अवश्य करें.
  • शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा कर उसकी परिक्रमा करें और कच्चा सूत बांधे, ऐसा करने से भगवान शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं.
  • हनुमान जी की पूजा करने वाले भक्तों को भी शनिदेव कभी भी कष्ट नहीं पहुंचाते, इसीलिए शनिवार के दिन शनि देव के साथ- साथ भगवान हनुमान जी की भी पूजा कर सकते हैं. ऐसा करने से आपकी तमाम तरह की परेशानियां समाप्त हो जाएगी.
  • शनिवार के दिन पूजा करते हुए शनि देव के प्रभावशाली मंत्र ॐ प्रां प्री प्रौ स: शनिश्चराय नमः मंत्र का जप करें.
  • शनिदेव की पूजा करते समय आप नीलम रतन की माला या अंगूठी पहन कर भी पूजा कर सकते हैं, ऐसा करने से भी भगवान शनिदेव आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.