Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

ज्योतिष, Vastu Tips | वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पेड़ पौधों के बारे में जानकारी दी गई है, जिन्हें हम घर या ऑफिस में लगाते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष समाप्त हो जाता है. आज की इस खबर में हम आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. आपने भी सुना होगा कि घर में मनी प्लांट का पौधा सही दिशा में लगाने से हमारे घर में सुख समृद्धि और धन दौलत में वृद्धि होती है. यदि हम मनी प्लांट के पौधे में कलावा बांध दे, तो इससे शुभ फल कई गुना बढ़ जाते है.

money plant

घर में मनी प्लांट का पौधा लगाते समय इन बातों का रखे विशेष ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे में लाल रंग का कलावा बांधना काफी अच्छा माना जाता है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. आपको शुक्रवार के दिन मनी प्लांट की जड़ में लाल रंग का कलावा बांधना चाहिए. अगर कलावा नहीं है, तो आप लाल धागा भी बांध सकते हैं. ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, सुख समृद्धि और सौभाग्य की भी वृद्धि होती है.

मनी प्लांट को हमेशा ही घर की दक्षिण पूर्व दिशा यानी की अग्नि कोण में लगाना चाहिए. ऐसा करना काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि इस दिशा को भगवान गणेश जी दिशा माना जाता है. ऐसा करने से घर में धन, ऐश्वर्य और सुख समृद्धि बनी रहती है. मनी प्लांट का पौधा लगाते समय आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि इस पौधे को घर से बाहर नहीं लगाना है.

यह भी पढ़े -  आज शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, पूरा 1 महीना मौज करेंगे इन राशियों के जातक

जब भी आप मनी प्लांट के पौधे में कलावा बांधे तो आपको उसकी शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखना होता है. इसके लिए आपको सुबह स्नान करके साफ वस्त्र धारण कर लेने हैं. उसके बाद, विधि विधान तरीके से मां लक्ष्मी की पूजा करनी है और फिर उन्हें कलावा अर्पित करना है. इसके बाद, लक्ष्मी जी का आपको ध्यान लगाना है और मनी प्लांट के पौधे में कलावा बांध देना है, ऐसा करने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.