शनि जयंती पर भूलकर भी ना करें ये गलतियां, नहीं तो क्रोधित हो जाएंगे शनिदेव

ज्योतिष | शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है. शनि देव भक्तो को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. ऐसा नहीं है कि शनिदेव हर राशि के जातक को केवल अशुभ परिणाम ही देते हैं. जिस भी राशि के जातक पर शनि मेहरबान होते हैं वह रंक से राजा बन जाता है. शनिदेव अपने भोग काल में केवल उन्हीं लोगों को दुख पहुंचाते हैं जिन्होंने बुरे कर्म किए होते हैं. आज शनि जयंती है. आज के दिन आप को कुछ काम भूल कर भी नहीं करने चाहिए, ऐसा करने से भगवान शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं.

Shani Dev 1

शनि जयंती पर भूलकर भी ना करें ये काम

  • शनि जयंती के मौके पर आपको भूलकर भी कांच की बनी हुई वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए अर्थात आज के दिन आपको शीशे से बनी हुई वस्तुएं अपने घर नहीं लानी चाहिए.
  • शनि जयंती के मौके पर लोहे से बनी हुई चीज भी अपने घर ना लाए क्योंकि शनिदेव को लोहा बिल्कुल भी पसंद नहीं है.
  • शनि जयंती के दिन तुलसी, बेलपत्र और दुर्वा आदि तोड़ना वर्जित माना जाता है. ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं.
  • शनि जयंती के दिन आपको नए वस्त्रों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए, इससे भी शनिदेव नाराज हो जाते हैं. इस दिन कोई भी नई चीज खरीदना काफी अशुभ माना जाता है.
  • शनि जयंती के दिन पति- पत्नी को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.
  • आज के दिन आपको बाल व नाखून नहीं काटने चाहिए, ऐसा करने से शनि आपकी तरक्की में रुकावट बन सकते हैं.
  • अबकी बार शनि जयंती अमावस्या तिथि पर पड़ रही है इसीलिए इस दिन किसी भी सुनसान जगह पर ना जाए.
यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.