शुक्र के राशि परिवर्तन से इन राशि के जातकों की चमकी किस्मत, हर कार्य में मिल रही सफलता

ज्योतिष | ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को दैत्यों का गुरु कहा जाता है. शुक्र ग्रह को धन, वैभव, विलासिता, ऐश्वर्य, लग्जरी और भौतिक सुखों का कारक ग्रह भी कहा जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव अन्य सभी राशि के जातकों पर भी दिखाई देता है. जब भी शुक्र ग्रह चाल में बदलाव करते हैं तो इसका प्रभाव भी मानव जीवन और देश दुनिया पर दिखाई देता है. कुछ समय पहले ही धन के दाता शुक्र वक्री हुए थे और अब वह मार्गी भी हो गए हैं. शुक्र की चाल में बदलाव का प्रभाव सीधे- सीधे कुछ राशि के जातकों पर दिखाई देगा जिससे धन दौलत में वृद्धि होने के योग भी बनते हुए दिखाई देंगे.

Jyotish

इन राशि के जातकों पर मेहरबान है शुक्र

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मार्गी होना काफी अच्छा साबित होगा, जल्द ही धन में भी वृद्धि होती हुई दिखाई देगी. रोजाना आपके नए- नए लोगों से संपर्क होंगे. जो भी लोग निवेश करने के प्लानिंग कर रहे थे, उन्हें इससे लाभ मिलने वाला है. रिश्तों में कुछ अनबन हो सकती है, आपको इस तरफ विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह तीसरे और दशम भाव के स्वामी होकर 12 वे भाव में विराजमान है. इस वजह से शुक्र के चाल परिवर्तन का इस राशि के जातकों को लाभ होने वाला है. आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है. आय में वृद्धि होने के भी योग बन रहे हैं.साथ ही नौकरी पेशा करने वाले लोगों को भी निश्चित रूप से लाभ होगा.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

कन्या राशि: शुक्र ग्रह का सीधी चाल से चलना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. इस समय आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है. साथ ही, बकाया पुराना धन भी आपको मिल सकता है, व्यापार में नए आइडिया से आपको लाभ होगा. इस समय आपकी बातचीत की शैली में भी सुधार आएगा, जिससे दूसरे लोग आपसे काफी इंप्रेस भी होंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.