ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातको पर दिखाई देता है. राहु और गुरु ग्रह भी अब अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं. मौजूदा समय मे राहु मीन राशि में विराजमान है और देवगुरु बृहस्पति इस समय मेष राशि में विराजमान है. 6 अप्रैल तक शनि देव राहु के नक्षत्र शतभिक्षा में विराजमान होंगे और उसके बाद गुरु ग्रह के नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. गुरु ग्रह अपने मित्र ग्रह सूर्य, मंगल और चंद्र देव के नक्षत्र कृतिका, मृगशीर्षा और रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
ऐसे में शनि और गुरु का यह दोहरा गोचर कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ देने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले है.
इन राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का भरपूर सहयोग
मिथुन राशि: इस राशि में शनि भाग्य भाव में राहु कर्म भाव में और देवगुरु बृहस्पति लाभ के भाव में स्थित है, ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होने वाली है. धन- धान्य में भी वृद्धि होगी, लंबे समय से रुके हुए काम अब बनते हुए दिखाई देंगे. नौकरी पेशा जातकों के बड़े अधिकारियों से संपर्क हो सकते हैं, गुरु ग्रह की पंचम दृष्टि तीसरे भाव पर और शनि की सप्तम दृष्टि भी तीसरे भाव में होने की वजह से पराक्रम का भाव भी आप में जागृत होगा, आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
सिंह राशि: गुरु ग्रह और शनि की दृष्टि इस राशि के जातकों के नवम भाव यानी कि भाग्य पर पड़ रही है, ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. सितंबर महीने में गुरु ग्रह दशम भाव में प्रवेश करेंगे, ऐसे में सभी बिगड़े हुए काम बनते हुए दिखाई देंगे. आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, आपके सभी सपने सच होंगे. आपको मनचाही नौकरी भी मिल सकती है.
धनु राशि: इस राशि की कुंडली में गुरु ग्रह पंचम भाव में स्थित है और 30 अप्रैल तक इसी अवस्था में विराजमान रहने वाले हैं. इसके बाद, यह छठे भाव में विराजमान रहेंगे. जल्द ही, आपको संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. छात्रों का पढ़ाई में भी मन लगेगा. 30 अप्रैल के बाद गुरु ग्रह छठे भाव में जाएंगे, जिस वजह से आपको नई नौकरी भी मिल सकती है. शेयर मार्केट में निवेश करना आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
