शुक्र और बुध की युति से नए साल पर चमकेगी इन जातकों की किस्मत, जमकर होगी पैसों की बरसात

ज्योतिष | जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव अन्य सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. बुध और शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं. 28 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए हैं. जहां पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान है. ऐसे में बुध और शुक्र ग्रह की युति भी हो रही है, जिस वजह से लक्ष्मी नारायण योग (Laxmi Narayan Rajyog) का निर्माण हो रहा है.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

इस योग के बनने की वजह से नए साल मे कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां आने वाली है. इनको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि लक्ष्मी नारायण योग की वजह से किन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है.

नए साल पर इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

मिथुन राशि: लक्ष्मी नारायण योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है. नौकरी पेशा लोगों को भी लाभ मिल सकता है, सैलरी में वृद्धि होने के योग बन रहे है. परिवार के साथ समय काफी अच्छा रहेगा, बेरोजगार लोगों को जल्द ही नौकरी मिल सकती है.

धनु राशि: परिवार के साथ इस राशि के जातक काफी अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं, आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे है. मां लक्ष्मी की कृपा से आपके व्यवसाय में वृद्धि होगी, साथ ही अपनी मधुर वाणी से आप हर किसी का मन भी मोह लेंगे. आपका दांपत्य जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है, परिवार में सुख समृद्धि की प्राप्ति होंगी.

यह भी पढ़े -  मई में सूर्य, मंगल और बुध एक ही राशि में होंगे विराजमान, इन 4 राशियों की होगी बल्ले- बल्ले

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, उच्च शिक्षा में भी पूरी सफलता मिलेगी.  प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. नए साल में आपका समय काफी अच्छा रहेगा, नौकरी पैसा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. जल्द ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.