ज्योतिष | आज से सावन के महीने की शुरुआत हो गई है. सावन का महीना भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए बेहद ही खास माना जाता है. इस महीने में भगवान शिव की विधिवत पूजा- अर्चना करने का महत्व बताया गया है. भगवान के भक्त उन्हें इस पूरे महीने जल चढ़ाते हैं. भगवान भोलेनाथ इससे काफी प्रसन्न हो जाते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि सावन का पहला सोमवार कब रहने वाला है.
आज से शुरू हुआ सावन का महीना
सावन महीने के हर एक सोमवार के दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि यह शिवजी का प्रिय सोमवार है. इस दिन व्रत रखने के साथ- साथ शिवलिंग में बेलपत्र- जल आदि चढ़ाना काफी अच्छा माना जाता है. शिवलिंग पर जल अभिषेक, बेलपत्र अर्पण, मंत्र जाप और पूजन भी करना चाहिए. ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं. आज 11 जुलाई से श्रावण के महीने की शुरुआत हो चुकी है जो 9 अगस्त तक जारी रहने वाला है.
सावन का पहला सोमवार
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सावन के सोमवार के दिन काफी अच्छे योग के निर्माण हो रहे हैं. इसके साथ ही, गजानन संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी रखा जा रहा है. सावन के पहले सोमवार का व्रत 14 जुलाई को होने वाला है, इस दिन सोमवार है.
अगर आप भी भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपके जीवन में किसी प्रकार की कोई भी कमी ना हो अर्थात आपके जीवन में धन- धान्य की भरमार रहे, तो आपको भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इस महीने में विशेष पूजा अर्चना करनी चाहिए. भगवान भोलेनाथ आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं. भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना करने में बेलपत्र का विशेष महत्व है, आप उन्हें हर दिन बेलपत्र अर्पित कर सकते हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
