20 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 3 राशि के जातकों की बढ़ जाएगी मुसीबते

ज्योतिष | इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. बता दें कि हर साल सूर्य और चंद्र ग्रहण लगते हैं. विज्ञान इसे खगोलीय घटना मानता है तो ज्योतिष इसे काफी अशुभ मानता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण लगने की वजह से इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलता है.

grahan

आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि ग्रहण की वजह से किन राशि के जातकों को थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है.

20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कलिक राम का कहना है कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को प्रातः काल 7:04 पर लगेगा जो दोपहर 12:30 तक रहेगा क्योंकि साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. इस वजह से इसका सूतक काल भी यहां नहीं लगेगा परंतु इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण काल अत्यंत संवेदनशील है.

इन राशि के जातकों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव

मेष राशि: साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए मुश्किल से भरा रहने वाला है. इस राशि के जातकों को काफी संभल कर चलना होगा. मानसिक और शारीरिक पीड़ा की वजह से जातको की परेशानियां बढ़ सकती है. नौकरी और व्यवसाय में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़े -  19 या 20 कब है अक्षय तृतीया? अपने कंफ्यूजन को फटाफट करें दूर; देखें सही डेट और पूजा का तरीका

सिंह राशि: सूर्य ग्रहण के दिन इस राशि के जातकों को थोड़ा संभल कर चलना होगा. इस राशि के जातकों के काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है. कई तरह के प्रतिकूल परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण काफी खतरनाक साबित हो सकता है. व्यापार में सफलता मिलेगी, कार्य क्षेत्र में रूकावट आ सकती है. साथ ही, आपकी मानसिक परेशानियां भी बढ़ सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.