20 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, देखें किन राशि के जातकों पर पड़ेगा प्रभाव

ज्योतिष | साल का पहला सूर्य ग्रहण अबकी बार मेष राशि में लगने जा रहा है. मेष राशि में ग्रहण लगने की वजह से इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा. बता दें कि इस साल लगातार दो महीने सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण का योग देखने को मिलेगा. 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा, जोकि भारत में दिखाई नहीं देगा. इसी वजह से इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा. इस ग्रहण पर मंदिरों के पट बंद नहीं किए जाएंगे परंतु ग्रहण से जुड़ी हुई कुछ सावधानियां लोगों को अवश्य बरतनी चाहिए.

grahan

अगले महीने 5 और 6 मई को चंद्र ग्रहण लगेगा. फिलहाल, आज की इस खबर में हम आपको अप्रैल के सूर्य ग्रहण के बारे में जानकारी देंगे. इस ग्रहण का प्रभाव काफी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. इसके बाद, अक्टूबर महीने में फिर 2 ग्रहण लगेंगे. बता दें कि साल 2023 में भी 4 ग्रहण लगेंगे, जिसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण शामिल है. साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने वाला है.

20 अप्रैल 2023

पूर्ण सूर्य ग्रहण: 20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण दक्षिण/ पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देगा.

5 और 6 मई 2023

चंद्र ग्रहण: चंद्रग्रहण दक्षिण/ पूर्व यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत महासागर  हिंद महासागर, अंटार्कटिका में दिखाई देगा.

14 अक्टूबर 2023

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण: यह सूर्यग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका,  प्रशांत महासागर और अंटार्कटिक, आर्कटिक महासागर में दिखाई देगा.

28 और 29 अक्टूबर 2023

आंशिक चंद्रग्रहण: यह चंद्रग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, अमेरिका,अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, अंटार्कटिका आदि में दिखाई देगा.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!