अक्टूबर महीने में 5 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक प्रभाव

ज्योतिष | अक्टूबर महीने में पांच ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर अन्य राशियों पर भी पड़ता है. अक्टूबर के महीने में मंगल, बुध, शुक्र, सूर्य और शनि अपनी चाल बदलेंगे. जहां कुछ राशि के जातकों की किस्मत बदलेगी तो कुछ राशि के जातकों की समस्याएं बढ़ने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का किन राशियों पर अधिक प्रभाव पड़ेगा.

Jyotish Rashi Grah

इन राशियों पर पड़ेगा राशि परिवर्तन का प्रभाव

मेष राशि: इस राशि के जातकों को संयम बनाए रखना होगा. शैक्षिक कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है. जितना हो सके वाणी में मधुरता का भाव रखें. वहीं, दूसरी तरफ प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों मे आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं. वाहन सुख में बढ़ोतरी हो सकती है.

तुला राशि: इस राशि के जातकों का मन शांत रहेगा परंतु आत्मविश्वास में कमी देखी जा सकती है. आय में कमी व खर्च ज्यादा बढ़ने से परेशानियां बनी रहेंगी. संयम से काम लें. शैक्षिक कार्यों में आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं. वाणी में कठोरता का भाव रहेगा. नौकरी में अफसरों का सहयोग मिल सकता है.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. आपका किसी पुराने मित्र से सामना हो सकता है. व्यर्थ के झगड़ों से बचे, स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है. अपनी भावनाओं पर संयम रखें, संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

कन्या राशि: मन परेशान हो सकता है, आत्मसंवत रहें. मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है. भागदौड़ अधिक रहेगी.परिश्रम भी अधिक करना पड़ सकता है, स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है परंतु आत्मवश्विास में वृद्धि होगी. कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.