2 दिन बाद बुध के गोचर से बन रहा गजकेसरी राजयोग, इन 6 राशि के जातकों की होगी बल्ले- बल्ले

ज्योतिष | 7 जून का दिन ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. 7 जून को बुध मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे. वहीं, गुरु और चंद्रमा मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे जिस वजह से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को काफी उत्तम और शुभ माना जाता है. बुद्धि, तर्क, सफलता आदि के कारक कहे जाने वाले बुध ग्रह मेष राशि में मार्गी अवस्था में है और बुधवार को वह मार्गी अवस्था से ही वृषभ राशि में शाम 7:41 मिनट पर संचार करेंगे.

Jyotish

गजकेसरी राजयोग का निर्माण

बुध का यह राशि परिवर्तन और गजकेसरी राजयोग का प्रभाव देश दुनिया के साथ- साथ सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा. बुध के गोचर से बन रहे शुभ योग और उसके प्रभाव की वजह से 6 राशि के जातकों को काफी लाभ होने वाला है. इन राशियों के लोग मालामाल बनेंगे और करियर व कारोबार में भी अच्छी तरक्की हासिल करेंगे. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं 6 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

7 जून से इन राशि के जातकों के शुरू होंगे अच्छे दिन

वृषभ राशि: ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध आपकी राशि के लग्न भाव में संचार करने वाले है. इस दौरान धन संचय करने में आपको सफलता हासिल होगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा. अगर आप विदेश में नौकरी या शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो अब आपका यह सपना पूरा हो सकता है. आपका पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा, कार्य क्षेत्र में बुद्धि के प्रदर्शन से आप शानदार काम करेंगे और हर जगह आपकी तारीफ होगी.

कर्क राशि: बुध के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां भी अब समाप्त हो जाएंगी. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. मान- सम्मान में वृद्धि होगी, विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. अटके हुए धन की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं. करियर के लिहाज से भी समय आपके लिए अच्छा रहेगा.

कन्या राशि: बुध के गोचर की वजह से इस राशि के जातक नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, आपको कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे. आपका पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा बना रहेगा, भाग्य का साथ मिलने की वजह से सभी अटके हुए काम समय पर पूरे होंगे. आप सरकारी योजनाओं का भी लाभ ले पाएंगे. आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी, व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं.

तुला राशि: बुध का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. इस दौरान प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ अच्छी रहेगी, कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं. उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, तुला राशि वाले जातक अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ कड़ा मुकाबला करेंगे. भाग्य का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा, जीवन साथी के साथ भी रिश्ता अच्छा रहेगा. पारिवारिक माहौल काफी बढ़िया रहने वाला है. सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी.

मकर राशि: आपकी राशि में गुरु और चंद्रमा की युति बनने से गजकेसरी योग बनेगा, बुध का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी, नौकरी- पेशा जातकों के लिए वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं. करियर के लिहाज से भी समय आपके अनुकूल रहेगा, यदि आप किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं. रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं की तलाश खत्म होगी.

मीन राशि: बुध के गोचर और गजकेसरी योग की वजह से इस राशि के जातकों को लाभ होगा. इस दौरान करियर में भी तरक्की के योग बनेंगे, विदेश से नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. निवेश करने के लिए भी मौजूदा समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. यदि आप कोई नई संपत्ति या जमीन खरीदना चाहते हैं तो यह समय भी आपके अनुकूल है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.