3 नवंबर से शुरू होंगे इन राशि के जातकों के अच्छे दिन, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी पैसों की बरसात

ज्योतिष | 29 अक्टूबर से कार्तिक महीने की शुरुआत हो चुकी है. यह महीना भगवान भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को काफी प्रिया माना जाता है. जल्द ही आने वाले महीने में शुक्र ग्रह भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. बता दें कि 3 नवंबर को शुक्र राशि परिवर्तन करके कन्या राशि में जाने वाले हैं. जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है.

Jyotish

शुक्र सुबह 5:13 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं. शुक्र ग्रह और कार्तिक मास दोनों का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि शुक्र के गोचर की वजह से ही किन- किन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है.

नवंबर में चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत

मेष राशि: कार्तिक का महीना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. इस दौरान आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी, लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन बना रहेगा. जल्द ही आप छोटे- मोटे ट्रिप पर भी जा सकते हैं, करियर में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है.

मिथुन राशि: शुक्र के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलने वाला है, आपके घर में भी काफी सुख शांति रहने वाली है. आप अपने पार्टनर के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करते हुए नजर आएंगे, इनकम बढ़ने की भी संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है, जल्द ही, आपको नई जॉब मिल सकती है.

यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को जल्द ही कोई बड़ी डील मिल सकती है, शुक्र का राशि परिवर्तन आपके अनुकूल रहने वाला है. यात्रा पर जाने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपका आध्यात्मिक कार्यों में मन लगने वाला है. जल्द ही, आपको व्यवसाय में भी प्रॉफिट मिल सकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.