ज्योतिष | शनि देव को ज्योतिष शास्त्र में सबसे धीमी गति से चाल चलने वाले ग्रह के नाम से जाना जाता है. वह एक राशि में तकरीबन ढाई साल तक रहते हैं, ऐसे में पूरा राशि चक्र करने में उन्हें तकरीबन 30 सालों का समय लग जाता है. मौजूदा समय में शनि अपनी स्वयं की त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है और जल्द ही वह राशि परिवर्तन (Shani Rashi Parivartan) भी करने वाले हैं.

अगले साल मार्च महीने में शनि देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. 13 जुलाई 2025 को सुबह 9:36 मिनट पर शनि वक्री चाल चलने वाले हैं, जहां वह करीब 138 दिनों तक वक्री अवस्था में ही रहने वाले हैं. ऐसे में सभी 12 राशि के जातकों पर प्रभाव दिखाई देगा. इस दौरान तीन राशिया ऐसी होंगी, जिन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले है.
जल्द शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय
कर्क राशि: शनि का मीन राशि में वक्री होना, इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. अब आपके लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, धन- धान्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं. अचानक धन लाभ होगा, शेयर मार्केट में निवेश से आपको लाभ मिलने वाला है.
मीन राशि: शनि देव इस राशि के लग्न भाव में वक्री होंगे, ऐसे में इस राशि के जातकों को अब भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा, आप राजा की तरह अपना जीवन व्यतीत करने वाले हैं. हर क्षेत्र से सफलता आपके कदम चूमेगी, जीवन में शांति बनी रहेगी. अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव बढ़ने वाला है.
वृषभ राशि: शनि इस राशि के 11वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है. आने वाला समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, साल 2025 में आपके रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.