इस महीने कई बड़े ग्रह कर रहे राशि परिवर्तन, इन पांच राशि के जातकों पर जमकर होगी पैसों की बरसात

ज्योतिष | ग्रहों के राशि परिवर्तन के हिसाब से जून का महीना काफी खास रहने वाला है. इस महीने कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. इस महीने बुध, शनि, सूर्य आदि बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. ग्रहों की चाल को देखते हुए जून का पूरा महीना कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास रहने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

Jyotish Rashi Grah

जून महीने में ये बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

बुध का गोचर: जून महीने में सबसे पहला गोचर बुध का होने वाला है. 7 जून को बुध वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. बुध ग्रह को तीव्र बुद्धि, तेज और सफलता का कारक माना जाता है. बुध के गोचर की वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी.

सूर्य का गोचर: जून के महीने में ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य भी वृषभ राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. यह राशि परिवर्तन 15 जून को होने वाला है. सूर्य को नेतृत्व, कौशल, मान- सम्मान और धन का कारक ग्रह माना जाता है. उनका गोचर कई राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा होने वाला है.

शनि की वक्री चाल: सभी ग्रहों में शनि की चाल सबसे धीमी होती है. फिलहाल, वह अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान है. अगले महीने की 17 तारीख को वह कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे यानी कि टेढ़ी चाल चलना शुरू कर देंगे. इस टेढ़ी चाल की वजह से कई राशि के जातकों की मुश्किलें भी बढ़ेंगी.

बुध अस्त: ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध 19 जून को वृष राशि में विचरण करते हुए अस्त हो जाएंगे. उनके अस्त होने की वजह से इनका प्रभाव भी काफी कम हो जाएगा, जिस वजह से कई राशि के जातकों का अच्छा समय समाप्त हो जाएगा.

बुध का गोचर: जून महीने में ही बुध का दूसरा गोचर भी होगा. बुध अपनी अस्त अवस्था में ही 24 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. उनके इस गोचर का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर अलग- अलग दिखाई देगा. इससे कुछ राशियों के जातकों की किस्मत चमक जाएगी तो कुछ की जिंदगी में संकट के बादल छा जाएंगे.

जून महीने में चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत

वृषभ राशि: जून का महीना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, आपको माता का सहयोग मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे, घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं. कोई नया वाहन खरीद सकते हैं.

मिथुन राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के जातकों की संपत्ति में वृद्धि हो सकती है. कला और संगीत के प्रति भी आपका रुझान बढ़ेगा, नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं. संतान सुख की वृद्धि हो सकती है. नौकरी में भी परिवर्तन के योग बन रहे हैं, मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी.

वृश्चिक राशि: जून महीने में भवन सुख का विस्तार हो सकता है, माता- पिता का आपको सहयोग मिलेगा. पठन- पाठन में रुचि बढ़ेगी. संतान पक्ष से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, भवन सुख का विस्तार होगा. घर में धार्मिक कार्य होंगे.

धनु राशि: इस राशि के जातकों को इस महीने काफी लाभ होने वाला है, शोध आदि कार्यों के लिए आपको दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है. नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, स्थान परिवर्तन के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. वस्त्रों की और आपका रूझान बढ़ेगा, तरक्की के मार्ग खुलेंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.