नए साल में सूर्य का बड़ा राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े

ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, वह नए साल की शुरुआत में ही दो बार गोचर करने जा रहे हैं. सूर्य देव (Surya Dev) सबसे पहले 11 जनवरी को उत्तराषाढा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जो उनका खुद का नक्षत्र है. उसके बाद, सूर्य देव शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस प्रकार सूर्य देव दो बार गोचर करेंगे सूर्य देव के इस गोचर की वजह से 3 राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Surya Dev

इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य

मेष राशि: सूर्य देव का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के काम कारोबार के स्थान पर संचरण करेंगे, इस समय आपको काम कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है. आपका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आपको बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, सैलरी बढ़ने का आपको बेहतरीन मौका मिलने वाला है.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का गोचर काफी अच्छा साबित होने वाला है, सूर्य देव आपकी राशि के छठे स्थान पर रहेंगे. इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी. गुप्त शत्रुओं पर भी आप विजय हासिल कर लेंगे, साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. सफलता के नए रास्ते खुलेंगे, नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं. व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा, धन- धान्य की स्थिति भी ठीक रहेगी.

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है, इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ होगा. फंसा हुआ धन मिल सकता है, मान सम्मान में वृद्धि होगी. करियर में भी सफलता के योग दिखाई दे रहे हैं, कार्यस्थल पर आप अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे. आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.