सावन के महीने में इन जातकों की होगी बल्ले- बल्ले, भोलेनाथ की कृपा से हर काम में मिलेगी सफलता

ज्योतिष | हिंदू धर्म में सावन के महीने को काफी पवित्र महीना माना जाता है. यह महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है. इस महीने में भगवान के भक्त उनको प्रसन्न करने के लिए पूजा- अर्चना और व्रत करते हैं. जैसा कि आपको पता है कि अबकी बार सावन का महीना 30 दिनों का न होकर 59 दिनों का होने वाला है.

Shiv

यदि आप भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने में कामयाब हो जाते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है. अबकी बार सावन में कुछ राशि के जातकों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हें राशियों के बारे में जानकारी चाहिए.

इन राशियों पर मेहरबान होंगे भगवान भोलेनाथ

मेष राशि: सावन का महीना इस राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है. इस राशि के जातकों को सफलताएं मिलेंगी, आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से काफी बढ़िया होगी. वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना कर रहे लोगों को भी अब तनाव से छुटकारा मिल जाएगा.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए सावन का महीना किसी वरदान से कम नहीं होगा. इस दौरान इन्हें नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त होंगे. इनकी इनकम में पहले से ज्यादा वृद्धि देखने को मिलेगी, इस राशि के जातकों को भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा.

यह भी पढ़े -  आज शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, पूरा 1 महीना मौज करेंगे इन राशियों के जातक

सिंह राशि: सावन के पवित्र महीने में इस राशि के जातकों को भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद मिलेगा. यह जिस भी कार्य में अपना हाथ डालेंगे, इन्हें निश्चित रूप से उसमें सफलता मिलेगी. वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां भी अब समाप्त हो जाएंगी.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए सावन का महीना काफी अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्य की तारीफ होगी, आपको उच्च पद प्राप्त होगा. आपका सारा तनाव दूर हो जाएगा और आप हर चीजों को काफी सकारात्मकता के साथ हैंडल करेंगे.

धनु राशि: इस राशि के जातकों पर भगवान भोलेनाथ मेहरबान होंगे. इनकी आय में भी इजाफा हो सकता है, जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी यह तलाश जल्द ही खत्म होने वाली है. भगवान शिवजी की पूजा करने से इन पर विशेष कृपा बरसेगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.