साल 2024 में गुरु करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश, इन तीन राशि के जातकों को होगा विशेष लाभ

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है, जहां कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाती है, तो कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. गुरु ग्रह साल 2024 के मई महीने में मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. मौजूदा समय में शनि कुंभ राशि में विराजमान है और इस साल इसी राशि में रहने वाले हैं.

Rashi Parivartan

1 मई को देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. साल 2024 में शनि के कुंभ और गुरु के मेष से वृष राशि में होने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

साल 2024 इन राशि के जातकों के लिए रहेगा खास

वृषभ राशि: साल 2024 इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. मई महीने में गुरु ग्रह इसी राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिस वजह से आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. नौकरी पैशा जातकों के लिए भी आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, अचानक धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई देंगे.

सिंह राशि: साल 2024 मे शनि का कुंभ राशि में प्रवेश और बृहस्पति का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है. करियर और कारोबार के लिहाज से समय आपके अनुकूल रहने वाला है. नौकरी पेशा जातको की इनकम में वृद्धि हो सकती है. साथ ही, आपकी जिंदगी में कई अहम बदलाव देखने को मिलने वाले हैं.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

कुंभ राशि: शनि देव साल 2024 मे कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं. कुंभ राशि को शनि देव की स्वयं की राशि माना जाता है, ऐसे में इस राशि के जातकों को इस दौरान लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. पूरे साल भौतिक सुख सुविधाओं मे वृद्धि होगी. इस दौरान, आपके मान- सम्मान में भी वृद्धि होगी. धन लाभ होने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे है. नौकरी में भी अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं. नई योजनाओं से आपको सफलता मिलने वाली है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.