12 साल बाद मार्गी होंगे गुरु ग्रह, फरवरी 2025 से शुरू होगा इन तीन राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव भी देश- दुनिया के साथ सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 9 अक्टूबर को सुबह 10:01 मिनट पर गुरु ग्रह वृषभ राशि में वक्री हुए थे और फरवरी 2025 में वह मार्गी होने जा रहे हैं. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है,आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Astrologer

इन तीन राशियों पर मेहरबान होंगे गुरु

मेष राशि: गुरु ग्रह का सीधी चाल चलना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर सीधी चाल चलने वाले हैं. इस दौरान आकस्मिक धन लाभ होगा. लेखन, संचार और मीडिया से जुड़े हुए लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है. नई नौकरी की भी संभावना बन रही है, वर्तमान में कार्य कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. अगर आपका फंसा हुआ धन है तो वह मिल सकता है.

कर्क राशि: गुरु ग्रह का मार्गी होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं. इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा होगा, साथ ही आपको आय के नए स्रोत भी प्राप्त होंगे, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा. कार्य क्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी, इस दौरान निवेश  से लाभ के योग भी बन रहे हैं.

वृषभ राशि: गुरु ग्रह का मार्गी होना आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है, इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्य क्षेत्र में भी आपको सफलता मिलने वाली है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.