कुंभ राशि में होगा केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण, इन राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. साल 2023 में शनि देव ने अपनी मूल राशि कुंभ में प्रवेश किया था और साल 2025 तक वह इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. शनि देव के कुंभ राशि में प्रवेश करने की वजह से केंद्र त्रिकोण राजयोग का भी निर्माण होगा. ऐसे में 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर मे आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले है.

Jyotish Rashi Grah

केंद्र त्रिकोण राजयोग से चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत

कुंभ राशि: केंद्र त्रिकोण राजयोग की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, यह राजयोग इनके लग्न भाव में बनने जा रहा है. ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. इनकम में भी वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, आने वाला समय आपके अनुकूल रहेगा. आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है.

वृषभ राशि: काम कारोबार के लिहाज से समय आपके अनुकूल रहने वाला है, इस राजयोग के बनने से आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. आय मे भी वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई देंगे, भविष्य से जुड़े हुए अहम फैसला आप आसानी से ले पाएंगे. पिता के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे, व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है.

यह भी पढ़े -  19 या 20 कब है अक्षय तृतीया? अपने कंफ्यूजन को फटाफट करें दूर; देखें सही डेट और पूजा का तरीका

मिथुन राशि: इस राशि के नवम भाव में केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने जा रहा है. करियर में भी आपको विशेष सफलता मिलने वाली है, रुका हुआ धन मिल सकता है. इस समय आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले सकते है. साथ ही, आप देश और विदेश की यात्रा पर भी जा सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.