18 मई को केतु करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, शुरू होगा इन 2 राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | नवग्रह में से राहु के साथ- साथ केतु को भी काफी अच्छा माना जाता है. बता दें कि यह एक छाया ग्रह है, जो राहु का दूसरा भाग यानी कि दैत्य का धड़ है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. केतु, राहु की तरह ही एक राशि में तकरीबन 18 महीनो तक रहते हैं. ऐसे में केतु के राशि परिवर्तन का प्रभाव लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है.

Astrologer

18 मई को केतु करेंगे सिंह राशि में प्रवेश

इस समय केतु कन्या राशि में विराजमान है. मई को केतु राशि परिवर्तन करके सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 18 महीनो तक रहने वाले हैं. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

चमकेगा इन 2 राशियों का भाग्य

मिथुन राशि: केतु इस राशि के तीसरे भाव में रहने वाले हैं, ऐसे में नया साल इस राशि के जातकों के लिए काफी खुशियां लेकर आएगा. आप अपनी मेहनत के दम पर सारे काम करने वाले हैं. आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. करियर के लिहाज से भी समय आपके लिए काफी अच्छा है. इस समय आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, नई नौकरी के मौके मिल सकते हैं.

तुला राशि: केतु का सिंह राशि में आना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, केतु इस राशि के एकादश भाव में रहेंगे. ऐसे में इस राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलने वाली है, आपकी इनकम में भी इजाफा होगा. आप अपनी सभी इच्छाएं पूरी करने वाले हैं, लव- लाइफ के मामले में आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.