28 अक्टूबर को लगेगा साल का अंतिम ग्रहण, क्या भारत में मान्य होगा ग्रहण का सूतक काल?

ज्योतिष | साल 2023 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें से एक चंद्र ग्रहण और एक सूर्य ग्रहण लग चुका है. अक्टूबर के महीने में अब दूसरा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगने वाला है. आज हम आपको बताएंगे कि इस साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगने वाला है. इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को लगा था परंतु यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था. जिस वजह से इसका सूतक काल भी यहां नहीं मान्य हुआ था.

Chandra Grahan

साल के इस आखिरी चंद्र ग्रहण का भारत समेत कई देशों में प्रभाव देखने को मिलने वाला है. वहीं, अबकी बार इस ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य होगा.

इस दिन लगेगा साल का अंतिम ग्रहण

वैज्ञानिक दृष्टि से भी इस ग्रहण का विशेष महत्व होने वाला है. चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के साथ एक सीधी रेखा में आ जाने पर चंद्र ग्रहण लगता है. सूर्य ग्रहण के बाद 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण पूरी तरह से भारत में दिखाई देगा, जिस वजह से इसका सूतक काल भी भारत में मान्य होगा. चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 से लेकर 29 अक्टूबर 2023 तक पूरे 4 घंटे 4 मिनट तक लगने वाला है. 28 अक्टूबर की रात को 11:32 मिनट पर यह ग्रहण शुरू होगा. इसके बाद, अगले दिन की सुबह 3:36 मिनट तक ग्रहण रहेगा.

इन देशों में दिखाई देगा अंतिम चंद्र ग्रहण

साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से तकरीबन 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है. सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं, ना ही कोई शुभ कार्य इस दौरान किया जाता है. ज्योतिष आचार्य की मानें तो सूतक काल से लेकर ग्रहण खत्म होने तक गर्भवती महिलाओं को कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए. इस समय उन्हें केवल भगवान का जप करना चाहिए.

अबकी बार का चंद्र ग्रहण भारत के साथ ही यूरोप, दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देगा. इन सभी जगह पर चंद्र ग्रहण का पूरा प्रभाव भी दिखाई देने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!