कल लगने जा रहा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, इस दौरान भूलकर भी ना करें यह काम

ज्योतिष | खगोलीय दृष्टि से सूर्य ग्रहण को काफी महत्वपूर्ण घटना माना जाता है. धार्मिक दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व है. 1 साल में कई सूर्य ग्रहण लगते हैं, इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है और कल दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है. सूर्य ग्रहण का सीधा प्रभाव आम लोगों की जिंदगी पर पड़ता है.

Grahan

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था और दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर यानी कि कल लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगने से करीब 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. इस दौरान पूजा पाठ से लेकर खाने पीने तक की मनाही होती है.

क्या भारत में दिखाई देगा दूसरा सूर्य ग्रहण

बता दे कि यह कोई जरूरी नहीं है कि सूतक काल दुनिया के हर एक कोने में ही मान्य हो. अब आप सोच रहे होंगे कि भारत में सूर्य ग्रहण लगेगा या नहीं तो चलिए आज हम आपकी इस दुविधा को दूर कर देते हैं और आपको इस बारे में जानकारी देते हैं. दरअसल, साल 2023 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिस वजह से इस ग्रहण का सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा. जब इस बारे में ज्योतिष आचार्य से बातचीत की गई तो उनका कहना है कि सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को रात 8:34 मिनट से शुरू होगा और रात को 2:25 मिनट पर समाप्त होगा. यह ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगने जा रहा है.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

किन कार्यों पर लगेगी ग्रहण के दौरान रोक

अबकी बार सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, अंटार्कटिका, दक्षिणी अमेरिका आदि देशों में दिखाई देने वाला है. हालांकि, भारत में सूर्य ग्रहण नहीं मान्य होगा. सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कार्य पर रोक लग जाती है. इस दौरान पूजा पाठ मांगलिक कार्य और खाना तक वर्जित होता है.

  • ज्योतिष आचार्य के अनुसार, आपको कभी भी सूतक काल के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए.
  • साथ ही, सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण के दौरान सोना भी वर्जित माना जाता है.
  • इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.
  • सूतक काल में भगवान की पूजा पाठ भी नहीं की जाती.
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने हाथ मे नुकिली चीजे नहीं लेनी चाहिए.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.