100 सालों के बाद होली पर लग रहा चंद्र ग्रहण, इन राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | अबकी बार होली का पर्व काफी खास होने वाला है. बता दें कि 25 मार्च को होली मनाई जाएगी और इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है. वैसे तो ग्रहण को सनातन धर्म में बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता, यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा. इस वजह से इस ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा. करीब 100 सालों के बाद होली के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है.

Holi Rashi Grahan

भले ही यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन आपको इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. इस दौरान 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

मेष राशि: होली पर लग रहे चंद्र ग्रहण की वजह से इस राशि के जातकों के जीवन में काफी बदलाव देखने को मिलेगा. आप योजना बनाकर जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलती हुई दिखाई देगी. आकस्मिक धन लाभ के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे है, व्यापार में आर्थिक लाभ का योग बन रहा है. जल्द ही, आपको संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों पर भी ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा. अगर आप कोई संपत्ति खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको लाभ मिलेगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, कार्य की वजह से आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आपकी इनकम में इजाफा होगा और खर्च भी अब कम होने वाले हैं, जिस वजह से आपके बैंक- बैलेंस में भी वृद्धि होगी.

कुंभ राशि: चंद्र ग्रहण के सकारात्मक प्रभाव की वजह से इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिलने वाला है, स्वास्थ्य काफी उत्तम रहेगा. रिश्तो में भी मधुरता रहेगी, परिवार में हंसी- खुशी का माहौल बना रहेगा. बाजार में रुका हुआ धन प्राप्त होगा. पार्टनरशिप में यदि आप व्यापार करते हैं, तो आपको लाभ मिलेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.