शुक्र और मंगल की युति से होगा महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण, 15 मार्च से शुरू होंगे इन राशि के जातकों के अच्छे दिन

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से मार्च का महीना भी काफी खास है. बता दें कि 7 मार्च को धन और वैभव के दाता के नाम से जाने जाने वाले शुक्र देव कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. 15 मार्च को ग्रहों के सेनापति मंगल भी कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति से कुंभ राशि में महालक्ष्मी और धन योग का भी निर्माण होगा. इस राजयोग की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

चमकेगा इन राशि के जातकों का भाग्य

मेष राशि: महालक्ष्मी राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है, इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. साथ ही, फंसा हुआ धन भी मिल सकता है. आपकी संपत्ति में इजाफा होगा. कारोबार में आपको पैसा कमाने के कई मौके मिलने वाले हैं, वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग बन रहे हैं. परिवार में माहौल काफी अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के भी अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं. इस दौरान कारोबारियों को विशेष लाभ मिलने वाला है. जल्द ही, आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने वाली है, इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी. आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. साथ ही, आपको भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलने वाला है.

यह भी पढ़े -  जब धरती पर गिरा भगवान शिव का शिवलिंग, मच गया था हाहाकार; ऐसे प्रकट हुए नागेश्वर महादेव

वृश्चिक राशि: राजयोग की वजह से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. परिवार में भी सुख- शांति का माहौल बना रहेगा, नौकरी- पेशा लोगों को कार्य क्षेत्र पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपको प्रमोशन और मनचाही जगह ट्रांसफर मिलने वाला है. अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे है, तो उसे भी आपको भविष्य में लाभ होने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.