बुध के राशि परिवर्तन से बना महाविपरीत राजयोग, इन 3 राशि के जातकों को मिलेगा लाभ

ज्योतिष | समय- समय पर कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं. ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधे तौर पर दिखाई देता है. बता दें की बुध ग्रह 24 अगस्त को वक्री हो चुके हैं. जिस वजह से महा विपरीत राजयोग बना. इस वजह से तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. इस दौरान इन्हें धन लाभ और शेयर बाजार से भी प्रॉफिट हों सकता है.

Budh Dosh

इन राशि के जातकों को मिलेगा महा विपरीत राजयोग का लाभ

मिथुन राशि: महा विपरीत राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह आपकी कुंडली में तीसरे भाव में स्थित है, 31 अगस्त तक वह अस्त ही रहने वाले हैं. राजयोग की वजह से आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग बनेंगे. साथ ही विदेश व्यापार से भी आपको लाभ हो सकता है.

कन्या राशि: बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली में करियर और आयु के स्वामी है और 12वें भाव में विराजमान है. इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. वहीं, आपकी इनकम में भी इजाफा होने के योग बन रहे हैं. साथ ही, यदि आप शेयर बाजार, सोना- चांदी और प्रॉपर्टी में लेनदेन करना चाहते हैं तो इससे आपको निश्चित रूप से लाभ होगा.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

मकर राशि: महा विपरीत राजयोग का बनना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. बुध ग्रह आपकी राशि में भाग्य और छठे भाव के स्वामी है. साथ ही, वह अष्टम भाव में विराजमान है इसलिए जल्द ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी. शेयर बाजार से भी आपको लाभ होगा. जो लोग कमीशन और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं उन्हें भी मुनाफा होगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.