Makar Sankranti Special: मकर सक्रांति के दिन इन चीजों का करे दान, राशि के अनुसार जाने यहाँ

ज्योतिष | मकर सक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है. 2023 में मकर सक्रांति की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. कुछ लोगों का मानना है कि मकर सक्रांति 14 जनवरी यानी आज है, तो कुछ पंडितों का कहना है कि मकर सक्रांति 15 जनवरी की है.

Makar Sankranti

हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य मकर राशि में 14 तारीख को रात 8:44 पर प्रवेश करेंगे, जिसकी वजह से पुण्यकाल 15 जनवरी को होगा. वही ज्योतिषाचार्य का मत है कि मकर सक्रांति का पर्व 14 और 15 दोनों दिन ही मनाया जा सकता है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आपको अपनी राशि के हिसाब से मकर सक्रांति वाले दिन किस चीज का दान करना चाहिए,  जिससे आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं.

मकर सक्रांति के दिन इन चीजों का करे दान 

मेष राशि : लाल वस्त्र, लाल चंदन, गेहूं, गुड, तांबा, मूंगा, मसूर, कस्तूरी, सोना

वृषभ राशि : चावल, चांदी, घी, सफेद वस्त्र, हीरा, दूध, सफेद फूल, चंदन

मिथुन राशि : मूंग, कस्तूरी, हरा वस्त्र, पन्ना, सोना, मूंगा, कपूर, फल

कर्क राशि : सफेद वस्त्र, चावल, चीनी, चांदी, मोती, दही, शंख, कपूर, सफेद फूल

सिंह राशि : केसर, तांबा, घी, गेहूं, गुड, लाल गाय, लाल फूल, लाल वस्त्र

कन्या राशि : हरा फूल, मूंग, हरा वस्त्र, पन्ना, हाथी दांत, सोना, कस्तूरी

तुला राशि : सफेद चंदन, सफेद फूल, चावल, चांदी, सफेद वस्त्र, हीरा, दूध

वृश्चिक राशि : गेहूं, गुड, तांबा, मूंगा, लाल फूल, लाल वस्त्र, लाल चंदन

धनु राशि : चने की दाल, हल्दी, पीला फल, पीला फूल, सोना, पुस्तक

मकर राशि : उड़द, काला तिल, तेल, काले वस्त्र, लोहा, कस्तूरी, नीलम

कुंभ राशि : काले वस्त्र, काला तिल, काली उड़द, तिल का तेल, काला छाता, कस्तूरी

मीन राशि : चने की दाल, पीले वस्त्र, हल्दी, पीला फल- फूल, सोना, देशी घी

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.