दिसंबर महीने में कई बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन 5 राशियो के जातक करेंगे पूरा महीना मौज

ज्योतिष | ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से दिसंबर का महीना काफी खास होने वाला है. सबसे पहले बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. बता दे कि बुध ग्रह 13 दिसंबर को धनु राशि में वक्री हो जाएंगे. उसके बाद, 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे. 25 दिसंबर को सुखों के कारक कहे जाने वाले शुक्र ग्रह मंगल की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे. वहीं, 27 दिसंबर को मंगल भी अपनी राशि वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में गोचर करने वाले हैं. कई बड़े ग्रह दिसंबर महीने में राशि परिवर्तन कर रहे हैं. जिस वजह से कुछ विशेष संयोग भी बन रहे है.

Jyotishi

साल के आखिरी दिन गुरु के मार्गी होने के साथ ही दिसंबर का महीना भी समाप्त हो जाएगा और इन ग्रहों के राशि परिवर्तन की वजह से पांच राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही पांच लकी राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

दिसंबर के महीने मे इन 5 राशियो के जातक करेंगे मौज

वृषभ राशि: दिसंबर का महीना इस राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है, आपके भाग्य में वृद्धि होगी. इस दौरान आपको तरक्की के भी कई अवसर मिलने वाले हैं, आप जिस तरह का काम करना चाहते हैं आप उसी में सफलता हासिल करेंगे. छात्रों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है. जल्द ही, आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है.

तुला राशि: शुक्र के स्वयं की राशि में होने की वजह से इस राशि के जातकों को दिसंबर महीने में तरक्की के कई अवसर मिलने वाले हैं. दिसंबर का पूरा महीना ही आपके लिए काफी खास होने वाला है, आपको रुका हुआ पैसा मिलेगा. कारोबार में भी मनचाही सफलता हासिल होगी, जो लोग शादी करने के बारे में सोच विचार कर रहे हैं. उनका सपना भी जल्द पूरा हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

धनु राशि: ग्रहों के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी, इस समय आप कोई नया वाहन या फिर प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. दिसंबर में हो रहे ग्रहों के गोचर की वजह से नए साल में भी आपको तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे. कुल मिलाकर दिसंबर का महीना आपके लिए काफी बढ़िया रहने वाला है.

मकर राशि: पिछले काफी समय से रुके हुए काम अब पूरे होते हुए दिखाई देंगे. आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से काफी मजबूत होने वाली है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. साथ ही, जो लोग धन कमाने की लालसा रखते हैं, उनके भी सभी काम होने वाले हैं.

कुंभ राशि: दिसंबर का महीना इस राशि के जातकों के लिए बेहद ही खास होने वाला है. करियर और कारोबार में आपको विशेष लाभ मिलेगा, अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो निश्चित रूप से आपको प्रमोशन मिलने वाला है. यदि आप बिजनेसमैन है तो आप अपने काम को और भी आगे बढ़ाएंगे. धन संबंधी जितनी भी परेशानियों का आपको सामना करना पड़ रहा था, अब सभी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी. लव लाइफ के मामले में भी आप काफी लकी रहने वाले हैं, आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करते हुए नजर आएंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.