दीपावली पर बन रहे कई दुर्लभ संयोग, इन 3 राशि के जातकों की होगी बल्ले- बल्ले

ज्योतिष | दीपावली का त्योहार सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में उत्साह के साथ मनाया जाता है. 5 दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है. अबकी बार 10 नवंबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा और 12 नवंबर को दीपावली है. अबकी बार दीपावली (Diwali 2023) के दिन कई दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं जिस वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इसी दौरान शनि महाराज भी अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान रहने वाले हैं जिस वजह से शश महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा.

Happy Diwali 2021 images 5

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शश योग को बेहद ही शक्तिशाली योग माना जाता है. साथ ही, इस दिन आयुष्मान योग भी बन रहा है, इस संयोग की वजह से दीपावली का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि दीपावली के दिन किन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है.

इन राशि के जातकों के लिए खास होगा दीपावली का दिन

मेष राशि: दीपावली के दिन बन रहे विशेष सहयोगों की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. जल्द ही, आपकी इनकम में भी इजाफा होने वाला है, आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. पुराने निवेश से भी आपको बढ़िया रिटर्न मिलने वाला है. यदि आप शेयर बाजार में निवेश करेंगे, तो निश्चित रूप से आपको लाभ होगा.

यह भी पढ़े -  आज शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, पूरा 1 महीना मौज करेंगे इन राशियों के जातक

मिथुन राशि: दीपावली का दिन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. व्यापार में भी तरक्की के योग बन रहे है, जो व्यक्ति इस समय नौकरी की तलाश में है उनकी तलाश भी अब पूरी हो जाएगी. आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी, आपको कड़ी मेहनत का फल मिलेगा.

मकर राशि: इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है. साथ ही, आपका जीवन भी काफी सुखमय रहने वाला है. आप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करते हुए नजर आएंगे, आपके रुके हुए सभी काम अब पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी बढ़िया रहेगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.