16 नवंबर तक इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगे मंगल, आर्थिक स्थिति होगी काफी मजबूत

ज्योतिष | वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. साथ ही, मंगल ग्रह रक्त, भूमि, साहस, पराक्रम और ऊर्जा के कारक भी माने जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता हैं, तो उनका प्रभाव लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ग्रहो के सेनापति कहे जाने वाले मंगल ने 3 अक्टूबर को अपने मित्र शुक्र की राशि तुला में प्रवेश किया था और 16 नवंबर तक मंगल इसी राशि में विराजमान रहने वाली है. ऐसे में तीन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज हम आपको बताएंगे कि 16 नवंबर तक किन-किन राशियों के जातक मौज करने वाले हैं.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

16 नवंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे मंगल

सिंह राशि: इस राशि के जातक 16 नवंबर तक मौज करने वाले हैं. बता दें कि मंगल के राशि परिवर्तन की वजह से उनके अच्छे दिन शुरू हो गए हैं. यह गोचर उनके तीसरे भाव में हुआ है. इस समय यदि आप धन को लेकर निवेश करने की कोई प्लानिंग कर रहे हैं, तो निश्चित रूप से आपको उसमें सफलता मिलने वाली है. जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है उनके लिए भी समय काफी अनुकूल रहने वाला है. यदि आप जॉब के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो अब आपको यह अवसर मिल सकता है.

तुला राशि: मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. जल्द ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने वाली है. साथ ही, आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा, जो लोग पुलिस और खेल से जुड़े हुए हैं उनके लिए आने वाला समय एकदम बढ़िया है. जल्द ही आपके मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी. जीवनसाथी के साथ जो संबंध आपके बिगड़े हुए थे अब वह भी सही हो जाएंगे.

यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

धनु राशि: मंगल ने इस राशि के इनकम भाव में गोचर किया है, ऐसे में इस राशि के जातकों की इनकम में जबरदस्त इजाफा होने वाला है. साथ ही, आपको करियर से जुड़े हुए कई नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है, जल्द ही आपको आय के नए सोर्स प्राप्त हो सकते हैं. जिन लोगों का व्यापार एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से संबंधित है, उनके लिए समय काफी अनुकूल रहने वाला है. इस समय आप प्रॉपर्टी के लेनदेन शेयर बाजार और लॉटरी में निवेश करेंगे, तो निश्चित रूप से आपको लाभ मिल सकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.