बुध ग्रह कन्या राशि में हुए अस्त, बना विपरीत राजयोग; अगले 16 दिन मौज करेंगे इन तीन राशियों के जातक

ज्योतिष | बुध ग्रह कन्या राशि में अस्त हो गए हैं. बता दें कि जब भी कोई ग्रह सूर्य के सबसे ज्यादा नजदीक आता है तो वह अस्त हो जाता है. वहीं, बुध ग्रह अब अस्त हो गए हैं. बुध के अस्त होने से विपरीत राजयोग भी बन रहा है. साथ ही, इस राजयोग का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है परंतु इस दौरान 3 राशिया ऐसी होने वाली है जिन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है.

Budh Dosh

दरअसल, इन 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ होगा. साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी लाभ होने के योग बनते हुए दिखाई देंगे. आज हम आपको इन राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

इन तीन राशियों पर मेहरबान हुए बुध

मेष राशि: विपरीत राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. बुध ग्रह आपकी राशि के छठे भाव में अस्त हुए हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ होने के योग बनते हुए दिखाई देंगे. अगर आप व्यापार कर रहे हैं, तो आपको अच्छा प्रॉफिट होगा. जल्द ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होती हुई भी दिखाई देगी, इस समय आप वाहन और प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं.

कर्क राशि: बुध इस राशि के 12वे और तीसरे भाव के स्वामी है. जिन लोगों पर बुध की दशा चल रही है, उन्हें अपार पैसा मिलने वाला है. वहीं, यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह भी अब मिल जाएगा. धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. इस दौरान, आपको भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा. यदि आप शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं, तो निश्चित रूप से लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़े -  आज शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, पूरा 1 महीना मौज करेंगे इन राशियों के जातक

वृश्चिक राशि: विपरीत राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. बुध ग्रह इस राशि के जातकों के इनकम भाव में अस्त हुए हैं ऐसे में इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि होती हुई दिखाई देगी. साथ ही, आकस्मिक धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान आपको स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी से भी लाभ होगा. इस समय आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.