29 जुलाई को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे बुध, मजबूत होगी इन तीन राशियों की आर्थिक स्थिति

ज्योतिष | बुध ग्रह को ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाना जाता है. वह हर महीने राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं, इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. बुध को शिक्षा, व्यापार, बुद्धि, बौद्धिक क्षमता, तर्क, वितर्क आदि का कारक ग्रह माना जाता है.

Rashifal 2

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 29 जुलाई को शाम 4:17 पर बुध शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 22 अगस्त तक इसी अवस्था में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन की वजह से 3 राशि के जातकों को लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

शुरू होगा इनका अच्छा समय

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध का पुष्य नक्षत्र में जाना काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है, इस राशि के चौथे भाव में बुध विराजमान रहेंगे. ऐसे में आपके आत्मविश्वास में भी जबरदस्त वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है. माता के स्वास्थ्य में धीरे- धीरे सुधार होगा, माता के साथ आपके संबंध भी काफी मजबूत होते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मिथुन राशि: इस राशि के जातक अपनी वाणी के बल पर कई क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले हैं. शत्रुओं पर भी आप विजय हासिल करेंगे, साथ ही आपके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. आप परिवार के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. जीवन में भी खुशियों की दस्तक हो सकती हैं.

यह भी पढ़े -  आज शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, पूरा 1 महीना मौज करेंगे इन राशियों के जातक

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है, जल्द ही आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है. कार्य क्षेत्र में आपका रुतबा बरकरार रहेगा, भाई बहन के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहने वाले हैं. व्यापार में भी लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं, स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा. जमीन जायदाद के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है. संतान की ओर से चली आ रही समस्याए भी समाप्त हो जाएंगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.