जून महीने में 2 बार राशि परिवर्तन करेंगे बुध, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष | बुध ग्रह को व्यापार के दाता के नाम से जाना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. जून 2025 में बुध ग्रह दो बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं. बुध के इस राशि परिवर्तन की वजह से तीन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है, आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले है.

Budh Dosh

ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह अपनी स्वयं की राशि मिथुन और कर्क में प्रवेश करने वाले हैं. इस वजह से कुछ राशि के जातकों का गोल्डन समय शुरू हो जाएगा, इन राशि के जातकों के जीवन में किसी प्रकार की धन की कमी नहीं होगी. साथ ही इन्हें हर कार्य में भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलने वाला है.

जून महीने में इन राशियों की लगेगी लॉटरी

तुला राशि: बुध ग्रह का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य भाव में और कर्म भाव में गोचर करने जा रहे है. इस दौरान आपके भाग्य में वृद्धि होने वाली है. जल्द ही, आप देश- विदेश की यात्राओं पर भी जा सकते हैं. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, घर परिवार के साथ संबंध काफी मजबूत रहेंगे. नौकरी पेशा जातकों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन काफी अच्छा रहेगा, क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि के करियर और कारोबार के स्थान पर विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में नौकरी पेशा जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. जल्द ही, आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है. इनकम में भी वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है.

मीन राशि: बुध ग्रह का दो बार गोचर इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां भर देगा. बुध ग्रह आपकी राशि से चौथे भाव में और पांचवें भाव में संचरण करने वाले हैं. ऐसे में आपको सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. संतान से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर सामने आ सकती है. आपकी लव लाइफ भी काफी अच्छी रहेगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.