15 मार्च को उदय होंगे बुध, इन 3 राशि के जातकों की होगी बल्ले- बल्ले; होगा भागोदय

ज्योतिष | बुध ग्रह को ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के दाता के नाम से जाना जाता है. इस समय वह अस्त अवस्था में है, आने वाले महीने की 15 तारीख को वह मीन राशि में उदय होने जा रहे हैं. बुध के उदय होने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है.

Budh Dosh

इन राशि के जातकों का होगा भागोदय

वृषभ राशि: इस राशि में बुध एकादश भाव में उदित हो रहे हैं, ऐसे में इनको हर कार्य में सफलता मिलने वाली है. आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, इनकम के स्रोतों में भी वृद्धि होगी. वित्तीय स्थिति काफी मजबूत होने वाली है. अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको लाभ होगा. समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा. सट्टेबाजी और शेयर मार्केट में भी आपको धन कमाने का शानदार मौका मिलने वाला है.

मीन राशि: बुध ग्रह के उदित होने से इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी, कार्य में आपका मन लगेगा. बड़े अधिकारियों के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है. नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों की भी तलाश जल्द ही खत्म हो जाएगी, आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, शेयर बाजार से भी आपको लाभ मिलने वाला है.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को बिजनेस और नौकरी में विशेष लाभ मिलने वाला है, अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होने वाली है, पदोन्नति के भी अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी की तलाश कर रहे जातको को सफलता मिलेगी, वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.