7 फरवरी को बुध करेंगे मकर राशि में गोचर, इन 4 राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत

ज्योतिष | फरवरी महीने के पहले सप्ताह में ही बुध राशि परिवर्तन करने वाले हैं. बुध के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा. वैसे तो हर महीने ही कोई ना कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता ही रहता है. 7 फरवरी को बुध शनि की राशि मकर में गोचर करेंगे. बुध का यह गोचर कुछ राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

Jyotish

जानिए बुध ग्रह के बारे में

बुध, सौरमंडल के आठ ग्रहों में सबसे छोटा ग्रह है जो सूर्य के सबसे निकटतम है. इसका परिक्रमण काल लगभग 88 दिनो का होता है. पृथ्वी से देखने पर यह अपनी कक्षा के ईर्द- गिर्द 116 दिनों में घूमता नजर आता है जो कि ग्रहों में सबसे तेज है.

7 फरवरी से इन राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर काफी लाभकारी साबित होगा. इस राशि में बुध दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसके कारण परिवार के साथ समय काफी अच्छा व्यतीत होने वाला है.

वृषभ राशि: बुध का गोचर इस राशि के नौवें भाव में होने जा रहा है, ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी बनी रहेगी. रुका हुआ पैसा मिलेगा, आने वाला समय आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा. परिवार के साथ सारे मतभेद खत्म हो जाएंगे.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

कर्क राशि: इस राशि में बुध का गोचर सातवें भाव में हो रहा है. इस राशि के जातकों को व्यवसाय में काफी लाभ होने वाला है. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. साथ ही, परिवार के साथ भी आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे.

कन्या राशि: इस राशि में बुध पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल होगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.