24 जून को बुध करेंगे मिथुन राशि में गोचर, बनेगा भद्रा राजयोग; 15 दिनों तक होगी पैसों की बरसात

ज्योतिष | ग्रहों की गति का हमारे जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो निश्चित रूप से इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलता है. धन, ज्ञान और व्यापार के ग्रह कहे जाने वाले बुध 24 जून 2023 को दोपहर 12:35 पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. 8 जुलाई 2023 तक इसी अवस्था में रहेंगे.

Jyotishi

बुध के इस गोचर की वजह से भद्रा राजयोग का निर्माण होगा. यह राजयोग 3 राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

भद्रा राजयोग से इन जातकों की चमकेगी किस्मत

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए भद्रा राजयोग विशेष रूप से लाभदायी साबित होगा. बुध ग्रह आपके लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं. आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा जो लोग बिजनेस पार्टनरशिप में है, उन्हें आर्थिक रूप से लाभ होगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

कन्या राशि: बुध का गोचर इस राशि के जातकों के दसवें भाव में हो रहा है. समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा, कोई बड़ा पद भी मिल सकता है. धन लाभ के योग बन रहे हैं. यदि आपका कोई काम पिछले काफी समय से रुका हुआ है तो अब वह पूरा होगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. भाग्य का साथ मिलने की वजह से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी.

यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

धनु राशि: बुध के मिथुन राशि में गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे. व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी. यदि आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो मौजूदा समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. शेयर बाजार में निवेश करने से आपको विशेष लाभ होगा. आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.