ज्योतिष | साल 2026 की शुरूआत जल्द ही होने वाली है. साल का पहला महीना ग्रह- नक्षत्रों के लिहाज से काफी खास होने वाला है. इस दौरान कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करते हुए दिखाई देंगे. खास तौर पर बुध ग्रह जिन्हें ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. महीने की शुरुआत में ही शनि की स्वामित्व वाली मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे. बुध के इस गोचर की वजह से वैसे तो सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ने वाला है, परंतु कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले है.

इन राशियों के लिए खास रहेगा साल 2026
मेष राशि: बुध का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है, व्यापार से जुड़े हुए आपको बेहतरीन मौके मिलेंगे. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. आपके सोचने समझने की शक्ति काफी मजबूत होगी, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से आपके संबंध काफी बेहतर बनेंगे. आर्थिक स्थिति भी पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए नया साल काफी अच्छा साबित होने वाला है, आपको अपने प्रयासों से अब सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं, शिक्षा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ाने वाले हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी अब आपका मन लगने वाला है. कुल मिलाकर आने वाला समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा.
मकर राशि: इसी राशि में बुध ग्रह का गोचर होने जा रहा है. यह शनि की राशि मानी जाती है, ऐसे में इन्हें आने वाले समय में फैसला काफी सोच- समझकर लेने हैं. बुध ग्रह को अनुशासन, कर्म और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है.
मीन राशि: बुध का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा होने वाला है, इनकम में इजाफे के योग बन रहे हैं. इस दौरान आपका नए लोगों से भी संपर्क होने वाला है. दोस्तों और सहयोगियों का पूरा साथ आपको मिलने वाला है, निवेश करने के लिए भी समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.