ग्रह और नक्षत्रो के लिहाज से काफी खास है फरवरी का महीना, इन राशियों के जातक करेंगे मौज

ज्योतिष | ग्रह- नक्षत्रो के लिहाज से फरवरी का महीना बेहद ही खास होने वाला है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. फरवरी महीने में भी कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इसका प्रभाव तो लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देगा परंतु कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

Jyotishi

आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि फरवरी महीने में किन राशियों के जातक मौज करने वाले हैं.

इनके लिए अच्छा रहेगा फरवरी का महीना

मेष राशि: इस राशि के जातको के लिए यह महीना उतार चढ़ाव भरा रह सकता है. नौकरी में भी स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, जीवन में आपको नए अवसर मिलेंगे. आय में भी वृद्धि के योग बन रहे है, कार्यभार बढ़ सकता है, मन प्रसन्न रहेगा.

वृषभ राशि: फरवरी का महीना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, आपकी वाणी में मधुरता रहेगी. मानसिक शांति बनी रहेगी. नौकरी और व्यापार में आपको तरक्की के अवसर मिलेंगे, धन लाभ के भी योग बनते हुए दिखाई देंगे.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा, मन भी प्रसन्न रहेगा. कारोबार में विस्तार के योग बन रहे हैं. आपको पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा, आय में भी वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, मन भी प्रसन्न रहेगा. नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी. कार्य क्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकता है.

कुंभ राशि: किसी मित्र के सहयोग से आपको कारोबार का बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है, भाग दौड़ अधिक रहेगी. परिवार का साथ मिलेगा. मन काफी प्रसन्न रहेगा, आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करने वाले है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.