Malmas 2023: भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है मलमास का महीना, भूलकर भी ना करें ये 8 काम

ज्योतिष, Malmas 2023 | जैसा कि आपको पता है कि हिंदू पंचांग में 12 महीने होते हैं. परंतु, हर तीसरे साल अधिक मास होने की वजह से 1 साल में 13 महीने भी होते हैं. सनातन धर्म में अधिक मास का विशेष महत्व है. इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से आपको विशेष लाभ मिलता है. वही इसके विपरीत, आपको कुछ ऐसे कार्यों का भी विशेष ध्यान रखना है जो आपको मलमास में नही करने है. साल 2023 में अधिक मास बन रहा है जो बेहद ही महत्वपूर्ण है. 19 सालों के बाद सावन के महीने में यह विशेष संयोग बन रहा है.

lord vishnu

भगवान विष्णु के साथ भोलेनाथ भी हो जाएंगे नाराज

सावन व अधिक मास में भगवान विष्णु के साथ- साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करना भी काफी अच्छा माना जाता है. इस दौरान कुछ काम हमें भूल कर भी नहीं करने चाहिए. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आपको अधिक मास के दौरान कौन से काम नहीं करने चाहिए.

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दी गई जानकारी के अनुसार, मलमास के महीने में कुछ कार्य पर रोक होती है, अगर हम यह कार्य करते हैं तो इसे भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं. अबकी बार सावन मे अधिक मास होने की वजह से यह काम भगवान विष्णु के साथ- साथ भगवान भोलेनाथ को भी नाराज कर सकते हैं.

मलमास के महीने में भूलकर भी ना करें ये कार्य

सावन और अधिक मास के संयोग में आपको गृह प्रवेश, विवाह, सगाई, गृह निर्माण, नववधू का प्रवेश, देवी देवताओं की प्राण- प्रतिष्ठा, बोरवेल, जलाशय जैसे काम नहीं करने चाहिए. अधिक मास के महीने में हमें भूल कर भी ये काम नहीं करने चाहिए, इनको लेकर सख्त मनाई होती है.

इसके अलावा, अधिक मास में पूजा, व्रत, भजन, कीर्तन, दान करने का विशेष महत्व होता है. ऐसा करने से भगवान विष्णु आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं और आपकी मनोकामना पूरी करते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!