Sawan 2023: आज से शुरू हुआ सावन का महीना; मकर, कर्क व कुंभ राशि के जातक करें ये विशेष उपाय

ज्योतिष | सावन के पवित्र महीने की आज से शुरुआत हो चुकी है. अबकी बार सावन (Sawan 2023) का महीना 1 महीने की बजाय, 2 महीने का होने वाला है. भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए यह महीना किसी भी पावन पर्व से कम नहीं है. सावन का महीना शनि ढैया व शनि की साढ़ेसाती से पीड़ित जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

Belpatra Shiv

यदि आप भी शनि के अशुभ प्रभावों से परेशान हैं तो अब आपको भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है. शनि देव को भगवान भोलेनाथ का परमशिष्य माना जाता है. ऐसे में सावन के महीने में कुछ खास उपाय करने से आप आसानी से भगवान शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं.

इन राशि के जातकों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती व ढैया

मौजूदा समय में मकर, कुंभ व मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती और कर्क, वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैया चल रही है. शनि की बुरी नजर की वजह से व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से शनिदेव के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं. सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि यह महीना भगवान को बेहद प्रिय है.

इस प्रकार करें शनिदेव को प्रसन्न

इस महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करने का महत्व है. ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर ही रहते हैं. शनि के अशुभ प्रभावों से मौजूदा समय में मकर, कुंभ, मीन, कर्क व वृश्चिक राशि के जातक परेशान हैं. इन राशि वालों को सावन के महीने में रोजाना भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करना चाहिए. भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करने के साथ- साथ आपको रोजाना मां पार्वती और गणपति जी महाराज का भी ध्यान करना चाहिए. ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ के साथ- साथ शनिदेव भी प्रसन्न हो जाते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!