ज्योतिष | सावन का महीना भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए बेहद ही खास माना जाता है. हर साल सावन महीने की प्रतिपदा तिथि के साथ इस महीने की शुरुआत होती है और पूर्णिमा रक्षाबंधन के साथ यह महीना समाप्त हो जाता है. अगर आप भी भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आप सावन के महीने में कर सकते हैं.
जल्द बनेगा गजकेसरी राजयोग
सावन के महीने में गजकेसरी राजयोग का निर्माण भी होने जा रहा है. लंबे समय से रुके हुए सभी काम पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी. 22 जुलाई को सुबह 8:14 मिनट पर चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 24 जुलाई तक इसी राशि में रहने वाले हैं. ऐसे में मिथुन राशि में विराजमान बृहस्पति के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण कर रहे हैं.
करीब 54 घंटे बाद इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
इन राशियों को मिलेगा लाभ
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, इन्हें परिवार का पूरा साथ मिलेगा. कई क्षेत्रों में आपको अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, लंबे समय से रुके हुए काम बनते हुए दिखाई देंगे. धन- धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है, नौकरी पेशा जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. आपको अपनी मेहनत का भी फल मिलने वाला है, प्रमोशन के भी योग दिखाई दे रहे हैं. उच्च अधिकारियों के साथ भी आप अच्छा काम करने वाले हैं.
कन्या राशि: इस राशि के जातकों के सुख- साधनों में तेजी से वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है. शिक्षा में भी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, जल्द ही आप विदेश में नौकरी कर सकते हैं. आपकी मानसिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है, आपको शारीरिक तनाव से भी छुटकारा मिल जाएगा. वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
